Search

 
 
 

कांग्रेस विधायक इरफान का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले-भाजपा ने आपको यूज एंड थ्रो किया

 
Ranchi :   अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने इस बार महाराष्ट्र की राजनीति में दिलचस्पी दिखाई है. उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को निशाने पर लिया है. इरफान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि आदरणीय एकनाथ शिंदे साहब, अपने शिवसेना को तोड़ दिया. बेजान भाजपा को सहारा दिया. सरकार भी बनाई. अगर आपका साथ नहीं होता तो महाराष्ट्र में बीजेपी किसी जन्म मे सरकार नहीं बना पाती. भाजपा के लोग पीएम मोदी की मन की बात सुनते हैं, आपकी मन की बात का कोई महत्व नहीं. आपको भाजपा ने यूज एंड थ्रो किया. इससे पहले इरफान ने बीजेपी के पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही को निशाने पर लिया था. उन्होंने कहा था कि आप चले थे मेरे घर पर बुलडोजर चलाने, लेकिन जनता ने आपका क्या हाल कर दिया. मगर मैं आपके जैसा नहीं हूं. मैं आपके घर पर बुलडोजर नहीं, बल्कि यूपी में अन्याय और कट्टरता पर बुलडोजर चलाने निकल चुका हूं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही