Ranchi : कांग्रेस की लोकसभा सांसद गीता कोड़ा ने आयकर रिटर्न नहीं भरने के मामले में आज रांची सिविल कोर्ट में हाजरी लगायी. सरेंडर करने के बाद पहली बार गीता कोड़ा ने CJM कोर्ट में हाजरी लगायी है. इसके बाद कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को अगली तिथि में गवाह पेश करने का निर्देश दिया. गीता कोड़ा को अपर न्याययुक्त एमसी झा की कोर्ट से 19 जनवरी को अग्रिम जमानत मिली थी. इसके बाद उन्होंने बीते गुरुवार को रांची CJM कोर्ट में सरेंडर कर 10-10 हजार के दो निजी मुचलके पर नियमित जमानत ली थी. उनपर आयकर विभाग द्वारा चार जनवरी 2012 को आर्थिक अपराध के तहत कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था. गीता कोड़ा पर 2009-10 में आयकर रिटर्न नहीं भरने और उसकी सही जानकारी नहीं देने का आरोप है. [wpse_comments_template]
कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने रांची सिविल कोर्ट में लगायी हाजिरी
Leave a Comment