Search

 
 
 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की

 
NewDelhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की संसदीय पारी की शुरुआत हो गयी है. जान लें कि प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड से 4 लाख से भी अधिक वोटों से कम्युनिस्ट उम्मीदवार को हरा कर शानदार जीत दर्ज की है. वर्तमान में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. प्रियंका गांधी ने सांसद के रूप में शपथ ले ली है. इसी बीच आज सोमवार को प्रियंका गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके ऑफिस में जाकर मुलाकात की. प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंची हैं,. इसलिए वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से औपचारिक मुलाक़ात करने पहुंची थी.

प्रियंका गांधी नेराहुल गांधी के साथ केरल का दौरा किया था

एक बात और कि हाल ही में प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी के साथ केरल का दौरा किया था. उन्होंने वहां वायनाड की जनता का आभार व्यक्त किया प्रियंका गांधी ने कहा, देशहित की इस लड़ाई में हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. मुझ पर आपके भरोसे को गहराई से समझती हूं और अगले पांच वर्षों और उससे भी आगे मैं आपके लिए एक बेहतर, मजबूत भविष्य के लिए लड़ने में दिन-रात बिताऊंगी. मेरे मन में चल रही भावनाएँ शब्दों से परे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही