Search

 
 
 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फ्रांस का Chevalier de la Legion d honneur सम्मान

 
New Delhi : अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर को यहां एक समारोह में फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किये जाने की सूचना है. शशि थरूर को मंगलवार को फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर द्वारा फ्रांसीसी दूतावास में प्रतिष्ठित पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजियन डीऑनूर से सम्मानित किया गया.                                                                                          नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जेरार्ड लार्चर ने डॉ थरूर फ्रांस का सच्चा मित्र करार दिया. थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद हैं. जान लें कि फ्रांस सरकार ने अगस्त 2022 में थरूर को पुरस्कार देने की घोषणा की थी.

डॉ शशि थरूर फ्रांस के एक सच्चे मित्र हैं  

जेरार्ड लार्चर ने थरूर को सम्मान देते हुए कहा, शशि थरूर ने एक राजनयिक, लेखक और राजनीतिज्ञ के रूप में अपने उत्कृष्ट करियर के जरिए बुद्धिमत्ता के साथ दुनिया को अपना लिया है, जिसने उन्हें एक साथ कई जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है. वे भारत और एक बेहतर दुनिया की सेवा में लगे हुए हैं. डॉ. थरूर फ्रांस के एक सच्चे मित्र भी हैं और वे फ्रांस की संस्कृति की गहरी समझ रखने वाले एक फ्रांसीसीभाषी भी हैं. मुझे यह पुरस्कार देने का सौभाग्य मिला है.

शशि थरूर ने कहा,वे बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं

फ्रांसीसी  सम्मान प्राप्त करते हुए शशि थरूर ने कहा, वे शेवेलियर डे ला लीजियन डीऑनूर (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) स्वीकार करके बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं. कहा, मेरे विचार से एक भारतीय को यह पुरस्कार दिया जाना फ्रांस-भारतीय संबंधों की गहराई और उस गर्मजोशी की निरंतरता की स्वीकृति है जो लंबे समय से इस रिश्ते की विशेषता रही है.

फ्रांस के तीन राष्ट्रपतियों और कई प्रधानमंत्रियों से मिलने का सौभाग्य मिला

थरूर ने कहा, संयुक्त राष्ट्र में काम करते समय उन्हें फ्रांसीसी विदेश मंत्रियों को व्यक्तिगत रूप से जानने, फ्रांस के तीन राष्ट्रपतियों और कई प्रधानमंत्रियों से मिलने का सौभाग्य मिला. उन्होंने कहा, भारत और फ्रांस गठबंधन बनाने की तात्कालिकता को पहचानते हैं जो तेजी से अस्थिर दुनिया में कुछ स्थिरता प्रदान कर सकते हैं. समारोह में भारत में फ्रांसीसी दूत थिएरी माथौ, भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा सहित अन्य शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही