Search

 
 
 

देवघर हवाई अड्डा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत जिले की दो खबरें

 
Deoghar/Madhupur : पश्चिम बंगाल के दक्षिणी मालदा सीट पर हो रहे लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करने जाने के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पर‌ उतरे. यहां उनका स्वागत  झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सचिव शबाना खातून ने पुष्पगुच्छ देकर किया. इस दौरान मंत्री बादल पत्रलेख और प्रदीप यादव भी मौजूद रहे. देवघर एयरपोर्ट से खड़गे हेलीकॉप्टर से दक्षिणी मालदा के हकमारी मथ, सूजापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए. उनके साथ राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा भी थे. जनसभा को संबोधित कर खड़गे पुन: हेलीकॉप्टर से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से विशेष विमान से वापस गुलवर्गा के लिए रवाना हो गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/8-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया हैप्पी संडे का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/9-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> देवघर : लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग द्वारा इंडोर स्टेडियम के बाहर सड़क पर इनसीनर्जी ऐक्टिव द्वारा हैप्पी संडे का आयोजन किया गया. इस जागरुकता अभियान में युवा मतदाताओं के साथ-साथ बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान सभी ने योगा से कार्यक्रम की शुरुआत की. पतंजलि से आये अनुज एवं उनकी टीम ने सभी को योग के गुर सिखाए. इसके बाद ज़ुंबा एवं डांस किया गया. शिक्षक अजीत केशरी,पल्लवी, आदर्श सिंह, शिवंगी, आर्यन सभी ने मनमोहक नृत्य करवाये. इसके अलावा गोल्ड जिम ने सभी को फिटनेस की ट्रेनिंग दी. लोगों ने टग ऑफ वॉर का भी आनंद उठाया. वहीं सड़क पर मनमोहक पेंटिंग भी बनायी गई. इस दौरान मौजूद लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देवघर प्रशासन, स्वीप कोषांग के कर्मी, उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर सागरी बराल, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, स्वीप नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर अनंत ओझा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां रजनीश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी का विशेष सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-most-wanted-criminal-of-jharkhand-police-traveling-abroad-by-flight-picture-surfaced/">EXCLUSIVE:

झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही