Search

 
 
 

धनबाद पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, बोले राहुल- हम गरीबों के लिए जी जान से लड़ेंगे

 
  • राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला
  • कहा- भाजपा पूंजीपतियों की सरकार 
Dhanbad :  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 22वें दिन सुबह साढ़े नौ बजे धनबाद पहुंची. यहां से न्याय यात्रा गोविदपुर, सरायढेला, रणधीर वर्मा चौक, डीआरएम मोड़, पूजा टॉकीज, श्रमिक चौक होते हुए बैंक मोड़ पहुंची. यहां राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया. बैंक मोड़ में राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है और हम गरीबों के लिए जी जान से लड़ने को तैयार हैं. इस न्याय यात्रा में  भारी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. न्याय यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात थे.

आदिवासी भाईयों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा कांग्रेस पार्टी करती है और करती रहेगी

राहुल गांधी ने कहा कि पब्लिक सेक्टर यूनिट हिंदुस्तान की जनता की प्रॉपर्टी है. लेकिन मोदी सरकार इन्हें चुनिंदा 2-3 अरबपतियों को पकड़ा रही है. मुझे लगता है थोड़े वक्त में झारखंड की स्टील इंडस्ट्री को भी ये अपने 2-3 मित्रों को पकड़ा देंगे. हम इसके खिलाफ खड़े हैं... आदिवासी भाईयों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा कांग्रेस पार्टी करती है और करती रहेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/8e136888-5e96-4100-867d-68f4853046eb.jpeg"

alt="" width="1600" height="906" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/fd97c6ef-54ee-48d6-ba68-4e5b41c94486.jpeg"

alt="" width="1599" height="899" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही