Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस केवल भाषण देना जानती है, गरीबों के राशन की नहीं है च‍िंता : सुदेश महतो

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर गोला प्रखंड के सीपीसी कॉलेज में आजसू पार्टी द्वारा चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो मौजूद थे. वहीं हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए चूल्हा प्रमुखों को शपथ दिलाई गई. जबकि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों और नगर से चूल्हा प्रमुख महिला व पुरुष जुटे थे. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व बुके देकर जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इधर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा क‍ि आप सब जन-जन की सेवा के लिए हमेशा तैयार और तत्पर रहें. कांग्रेस की सरकार केवल भाषण करना जानती है, लोगों का राशन गरीबों तक कैसे पहुंचे इसकी फिक्र ही नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा क‍ि वर्तमान राज्य की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. तीन सालों में झारखंड राज्य को इस सरकार ने तीस साल पीछे धकेल दिया है और हर तरफ भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है. वहीं गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/09rc_m_269_09022023_1-e1675956240174.jpg"

alt="" width="1280" height="854" /> इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/the-future-of-mamta-devi-ramgarh-cp-chaudhary-is-cheating-the-public-anoop-singh/">ममता

देवी रामगढ़ की भव‍िष्‍य, जनता को ठग रहे सीपी चौधरी : अनूप स‍िंह 
वहीं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ का चुनाव इस बार विकास के मुद्दे पर लड़ी जा रही है. जनता जागरूक हो चुकी है और इस बार एनडीए के प्रत्याशी सुनीता चौधरी को अप्रत्याशित मतों से विजय बनाकर इतिहास रचने का काम करेगी. बताते चलें क‍ि कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं में अलग ही ऊर्जा व उत्साह देखी गई. मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के चूल्हा प्रमुख और आजसू के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इधर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी व संचालन डॉ. लंबोदर महतो ने किया. इसे भी पढ़ें : स्कूली">https://lagatar.in/truck-hit-an-auto-full-of-school-children-three-injured-doctor-found-missing-from-duty/">स्कूली

बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारा टक्कर, तीन घायल, अस्‍पताल में रोते रहे बच्‍चे, गायब म‍िले डॉक्‍टर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही