Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र में कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता में आयेगी : धीरज साहु

Medininagar : झारखंड कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कर्नाटक चुनाव में जीत पर की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को अप्रत्याशित जीत मिली है. झूठ, फरेब, धार्मिक उन्माद फैलाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने वालों को करारी हार मिली है. उन्माद फैलाकर नफरत का माहौल बनाने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी ने की, जिसे कर्नाटक की जनता ने नकार दिया. अदानी-अंबानी की पूंजी के बल पर कर्नाटक में सत्ता कब्जा करने की कोशिश को जनता ने नकार दिया. श्री साहु ने कहा कि 2024 में भाजपा को हराने के लिए देश की तमाम विपक्षी पार्टियां कर्नाटक की जनता से सीख लेकर आगे आएगी और जन आंदोलन के माध्यम से भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी. देश की जनता भाजपा के शासन से उब चुकी है. देश में बेकारी, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है. 2024 में जनता जवाब देगी. केंद्र में कांग्रेस पुनः सत्ता में आयेगी. बजरंगबली को भी इनलोगों ने बदनाम किया है. उन्होंने कर्नाटक की जनता को बधाई दी है. धीरज साहु ने प्रेस बयान जारी कर उक्त बातें कही. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-not-inaugurating-bangla-cultural-fair-motivated-by-politics-supriyo-bhattacharya/">राज्यपाल

का बांग्ला सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन नहीं करना राजनीति से प्रेरित : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही