Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के कांग्रेस जनों को सोनिया गांधी के नेतृत्व पर भरोसा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद जिला के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति पूरी आस्था जताई है. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने 14 मार्च को बैठक में कहा कि पार्टी पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है. कांग्रेस सतर्क एवं जीवंत विपक्ष की भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2022 -23 में कई राज्यों तथा 2024 के लोकसभा चुनाव की चुनौतियों से निपटने के लिए सोनिया गांधी के नेतृत्व में तैयारी करेगी. उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पूर्ण विश्वास एवं आस्था जताते हुए सर्वसम्मति से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्ताव पारित किया. सभी ने वर्तमान नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में सभी जाति, धर्म, किसानों, गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों, महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रही है और आगे भी रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-aman-singh-who-is-in-jail-is-demanding-extortion-from-some-people-of-nirsa/">धनबाद

: निरसा के कुछ लोगों से जेल में बंद अमन सिंह मांग रहा रंगदारी [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही