Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के लोग जय गंगा मैया... जय नर्मदा मैया... नारा लगाते हैं, यह शर्म की बात, डूब मरने की बात : अजीज कुरैशी

Advertisement
Advertisement
Bhopal : कांग्रेस के कुछ लोग हिंदुत्व की धार्मिक यात्राओं की बात करते हैं. जय गंगा मैया की, जय नर्मदा मैया की नारेबाजी करते हैं. यह बड़े शर्म की बात है, डूब मरने की बात है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यपाल रहे कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी द्वारा दिये गये इस बयान से कांग्रेस सकते में है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी दफ्तर में मूर्तियां लगाना डूब मरने की बात है

अजीज कुरैशी ने एक विदिशा में एक मंच पर कहा, मुझे कांग्रेस से निकालना हो तो निकाल दें, लेकिन पार्टी दफ्तर में मूर्तियां लगाना डूब मरने की बात है. कहा कि मुझे पार्टी से निकाले जाने का डर नहीं है. अपनी ही पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा, नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राएं निकाल रहे हैं, गंगा मैया की जय बोलते हैं, गर्व से कहो मैं हिंदू हूं. पीसीसी के दफ्तर में मूर्तियां बिठाते हैं, यह डूब मरनेवाली बात है.

मुसलमान किसी भी पार्टी के गुलाम नहीं

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने अपने तेवर दिखाते हुए कहा, देश की सभी पार्टियां, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है, उनसे मैं कहना चाहता हूं वह अच्छी तरह समझ लें कि मुसलमान आपका गुलाम नहीं है. मुसलमान क्यों वोट दे आपको, नौकरी आप देते नहीं, पुलिस, सेना, नेवी में आप लेते नहीं फिर क्यों वोट दे मुसलमान आपको.

मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नही पहन रखी हैं

अजीज कुरैशी ने विवादित बयान पर जोर देते हुए आग में घी डाला. कहा कि 22 करोड़ मुसलमानों में से अगर एक दो करोड़ मर भी जायें तो कोई हर्ज नहीं. जब पानी हद से गुजर जायेगा तो मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नही पहन रखी हैं.

  कुरैशी उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं

कांग्रेस के सीनियर नेता अजीज कुरैशी उत्तराखंड समेत उत्तरप्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं. उन्हें मध्यप्रदेश सरकार ने 24 जनवरी 2020 को एमपी उर्दू अकादमी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया था. अजीज कुरैशी ने 2015 में कुछ माह मिजोरम के राज्यपाल रहे.  अजीज कुरैशी को एक माह के लिए यूपी का राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी बनाया गया था. वे मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. 1984 में सतना से सांसद चुने गये थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही