Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ आज देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों को साइकिलें भेजीं

NewDelhi : देशभर में  बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए कांग्रेस आज शुक्रवार 11 जून को सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करेगी. खबर है कि पेट्रोल और डीजल की  कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आज देश भर के विभिन्न पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे. https://twitter.com/IYC/status/1402905849639538691

देश की जनता का हाल पूरी तरह से बेहाल है

पार्टी सूत्रों के अनुसार  कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव हरीश रावत, प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत अन्य नेता दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज कोविड महामारी, वैक्सीनेशन, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि, एक्साइज ड्यूटी व वैट के अधिकतम प्रतिशत, महंगे गैस सिलेंडर से जनता परेशान है. देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और मोदी-केजरीवाल की आपसी लड़ाई से देश की जनता का हाल पूरी तरह से बेहाल है.  ऐसे में अब कांग्रेस सड़कों पर उतर कर दोनों सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

प्रदर्शन में राहुल गांधी के शामिल होने पर संशय

देश इस वक्त कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. इसे लेकर कांग्रेस ने कहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में कोरोना वायरस संबंधित गाइडलाईन का पालन किया जायेगा. विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे या नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ है.

 भाजपा सरकार ने पेट्रोल के दामों में सेंचुरी लगायी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा  सरकार ने पिछले सात साल में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में बार-बार भारी बढ़ोतरी करके पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है, मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें आज 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो चुकी हैं. कहा कि  डीजल की कीमतें भी 100 रुपये प्रति लीटर को छूने जा रही है.

   पीएम मोदी के पते पर साइकिल भेजी 

खबर है कि कांग्रेस की युवा इकाई ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों के आधिकारिक पते पर कूरियर से साइकिल भेजी। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार  प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में अलग- अलग साइकिलें कूरियर के माध्यम से भेजी गयी हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही