Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर आज सत्याग्रह

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : कांग्रेस आज अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह करने जा कही है. खबर है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से सत्याग्रह करेंगे. सत्याग्रह में कांग्रेस के सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सहित पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे. बता दें कि आज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन भी है. राहुल गांधी ने अपने 53वें जन्मदिन पर अपील जारी कर कार्यकर्ताओं से किसी तरह का उत्सव न मनाने की अपील की है. राहुल गांधी ओर से कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह अपील जारी की थी. इसमें कहा गया कि देश में उपजी परिस्थितियों से सभी चिंतित हैं. करोड़ों युवाओं का मन दुखी है. राहुल गांधी की ओर से करोड़ों परिवारों और युवाओं की पीड़ा साझा करते हुए उनके साथ खड़े होने का आह्वान किया गया है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-19-june-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।19 June।।मांडर में BJP,CONG ने झोंकी ताकत।।अग्निपथ विरोध,620 अरेस्ट।।बिहार में 10 VIP को Y ग्रेड सुरक्षा।।अग्निपथ पर कांग्रेस मुखर।।असम-मेघालय में तबाही,19 मरे।समेत कई खबरें और वीडियो।।

राहुल गांधी अग्निपथ योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साध रहे हैं  

राहुल गांधी अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साध रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा है कि युवाओं की बात मानते हुए उन्हें(मोदी) माफीवीर बनना पड़ेगा और अग्निपथ स्कीम वापस लेनी पड़ेगी. उन्होंने केंद्र सरकार पर आठ साल से जय जवान, जय किसान` के मूल्यों का अपमान करने का भी आरोप लगाया है. जान लें कि सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देश के कई राज्यों में युवा सड़कों पर हैं. आक्रोशित युवा अग्निपथ स्कीम वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं जिसने हिंसक रूप ले लिया है. यूपी, बिहार के साथ ही तेलंगाना में भी प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को आग लगा दी कई बसें भी अग्निपथ की आग में राख हो चुकी हैं. जगह-जगह पथराव की घटनाएं भी हो रही हैं.

अग्निपथ स्कीम

अग्निपथ स्कीम के तहत सरकार की योजना युवाओं को चार साल के लिए भर्ती करने की है. अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती के बाद पहले साल में 30 और चौथे साल में 40 हजार रुपये मासिक वेतनमान होगा. इसमें से पीएफ और अन्य मदों में कटौती की जाने वाली धनराशि भी शामिल है. चार साल बाद 75 फीसदी युवाओं को सेवा से मुक्त कर दिया जायेगा और 25 फीसदी को स्थायी कमीशन दिया जायेगा. इसी को लेकर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही विपक्षी दल राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर इस पर सवाल उठा रहे हैं. [wpse_comments_template] c

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही