Search

 
 
 

कांग्रेस ने लॉकडाउन और टीकाकरण पर भ्रम फैलाकर जनता को खतरे में डाला: लाल सिंह आर्य

 
Ranchi: कांग्रेस और विपक्ष के लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन और टीकाकरण पर भ्रम फैलाने का काम किया. विपक्ष ने देश और राज्य की जनता को खतरे में डाला. वहीं बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रात-रात भर जाग कर जनता की सेवा की. जरूरतमंदों को राशन, भोजन और दवा उपलब्ध कराये. हजारों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और कई लोगों के अंतिम संस्कार में भी खड़े रहे. बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के प्रदेश प्रभारी लाल सिंह आर्य ने कहा. वे कोकर में स्वयंसेवक अभियान की मंडल स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें- जालसाजी">https://lagatar.in/ed-action-on-forgery-djn-group-attached-property/">जालसाजी

करने वाले DJN ग्रुप पर ED ने कसा शिकंजा, 33.74 लाख की संपत्ति अटैच

तीसरी लहर के लिए हमें खुद को करना होगा संगठित

लाल सिंह आर्य ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए हमें खुद को इतना संगठित करना है कि विपदा आने पर हम प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को आसानी से मदद पहुंचा सकें. इसे भी पढ़ें- HEC">https://lagatar.in/hec-power-cut-jbvnls-action-on-1-billion-29-crore-dues/">HEC

की कटी बिजली: 1 अरब 29 करोड़ बकाया होने पर JBVNL की कार्रवाई

सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ताओं में जनसेवा का भाव- केके गुप्ता

कार्यक्रम में रांची महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि दूसरी पार्टी के लोग सिर्फ भड़काने की राजनीति करते हैं, लेकिन बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता मन में सिर्फ जनसेवा का भाव रख कर घर-घर पहुंच कर लोगों के सुख-दुःख में खड़ा रहना आपना धर्म समझते हैं.

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अमर बाउरी, कांके विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर के महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, जितेंद्र वर्मा, विवेक विकास, विश्वजीत कुमार सिंह, डॉ राजीव कुमार, पायल सोनी और हिमांशु समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही