क्या कांग्रेस अलग झंडा का समर्थन करती है?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्र विरोधी एजेंडा पर कई सवाल उठाए. मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी सत्ता की भूख के लिए देश को दांव पर लगा दिया है. उन्होंने जम्मू कश्मीर चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लिए अलग झंडा के वादे का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस के उसे फैसले का समर्थन करते हैं, जिसमें धारा 370 और 35 ए को बहाल कर जम्मू कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के दौर में धकेलना की बात की जा रही है? क्या कांग्रेस एक बार फिर अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान से बातचीत का समर्थन करती है, बजाय इसके कि वो कश्मीर के युवाओं से संवाद करें? क्या कांग्रेस, आतंकवादियों और पत्थरबाजों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में पुनः बहाल करने के पक्ष में है?इस गठबंधन ने कांग्रेस की आरक्षण विरोधी सोच को उजागर कर दिया
मरांडी ने कहा कि इस गठबंधन ने कांग्रेस की आरक्षण विरोधी सोच को उजागर कर दिया है. क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जरों, बकरवालों और पहाड़ी समुदायों के लिए आरक्षण समाप्त करने के नेशनल कांफ्रेंस के वादे का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ को ‘तख्त ए सुलेमान’ और ‘हरी पर्वत’ को ‘कोह-ए-मरान’ के नाम से जाना जाए? क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचार में धकेलना और पाकिस्तान समर्थित परिवारों को सौंपने की राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी जम्मू और घाटी के बीच भेदभावपूर्ण राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस की इस विभाजनकारी राजनीति का समर्थन करते हैं, जिसमें कश्मीर को स्वायत्तता देने की बात की जा रही है? मरांडी ने कहा कि झारखंड में झामुमो और राजद का कांग्रेस के साथ गठबंधन है. ऐसे में इन्हें भी इन सवालों का जवाब देना चाहिए.झामुमो ने कई वादे किये थे, पर पूरे नहीं किये
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर कहा कि हेमंत सरकार ठगी कर रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो ने कई घोषणाएं की थी, जो अब तक पूरे नहीं हुए. झारखंड की माता-बहनों को सब पता है, आगामी विधानसभा चुनाव में उसका जवाब भी जरूर देंगी. मरांडी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करती है. झारखंड में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और जनता से किए हर वादे हम पूरा जरूर करेंगे. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-high-court-said-landslide-in-wayanad-is-an-example-of-human-indifference-greed/">केरलहाईकोर्ट ने कहा, वायनाड में भूस्खलन मानवीय उदासीनता, लालच का उदाहरण… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में [wpse_comments_template]
Leave a Comment