Search

कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश को दांव पर लगा दियाः बाबूलाल

Hazaribagh: बालूलाल मरांडी शनिवार को रांची से अपने गृह क्षेत्र गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड जाने के क्रम में भारत माता चौक के समीप एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित किये. प्रेस वार्ता में भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद, भैया अभिमन्यु प्रसाद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, दिनेश सिंह राठौड़, विजय कुमार, किशोरी राणा व अन्य मौजूद थे. बाबूलाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने अब्दुल्ला एंड सन फैमिली प्राइवेट लिमिटेड की नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करके फिर एक बार अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबे को उजागर कर दिया है. भारत के मुकुट जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए का कलंक मिटाने के साथ ही भाजपा ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की थी. अब जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं. यह चुनाव न केवल जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए, बल्कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. 

क्या कांग्रेस अलग झंडा का समर्थन करती है?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्र विरोधी एजेंडा पर कई सवाल उठाए. मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी सत्ता की भूख के लिए देश को दांव पर लगा दिया है. उन्होंने जम्मू कश्मीर चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लिए अलग झंडा के वादे का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस के उसे फैसले का समर्थन करते हैं, जिसमें धारा 370 और 35 ए को बहाल कर जम्मू कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के दौर में धकेलना की बात की जा रही है? क्या कांग्रेस एक बार फिर अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान से बातचीत का समर्थन करती है, बजाय इसके कि वो कश्मीर के युवाओं से संवाद करें? क्या कांग्रेस, आतंकवादियों और पत्थरबाजों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में पुनः बहाल करने के पक्ष में है?

इस गठबंधन ने कांग्रेस की आरक्षण विरोधी सोच को उजागर कर दिया

मरांडी ने कहा कि इस गठबंधन ने कांग्रेस की आरक्षण विरोधी सोच को उजागर कर दिया है. क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जरों, बकरवालों और पहाड़ी समुदायों के लिए आरक्षण समाप्त करने के नेशनल कांफ्रेंस के वादे का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ को ‘तख्त ए सुलेमान’ और ‘हरी पर्वत’ को ‘कोह-ए-मरान’ के नाम से जाना जाए? क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचार में धकेलना और पाकिस्तान समर्थित परिवारों को सौंपने की राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी जम्मू और घाटी के बीच भेदभावपूर्ण राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस की इस विभाजनकारी राजनीति का समर्थन करते हैं, जिसमें कश्मीर को स्वायत्तता देने की बात की जा रही है? मरांडी ने कहा कि झारखंड में झामुमो और राजद का कांग्रेस के साथ गठबंधन है. ऐसे में इन्हें भी इन सवालों का जवाब देना चाहिए.

झामुमो ने कई वादे किये थे, पर पूरे नहीं किये

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर कहा कि हेमंत सरकार ठगी कर रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो ने कई घोषणाएं की थी, जो अब तक पूरे नहीं हुए. झारखंड की माता-बहनों को सब पता है, आगामी विधानसभा चुनाव में उसका जवाब भी जरूर देंगी. मरांडी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करती है. झारखंड में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और जनता से किए हर वादे हम पूरा जरूर करेंगे. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-high-court-said-landslide-in-wayanad-is-an-example-of-human-indifference-greed/">केरल

हाईकोर्ट ने कहा, वायनाड में भूस्खलन मानवीय उदासीनता, लालच का उदाहरण… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//