Search

रामगढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस रेस, मंत्री आलमगीर और बादल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब यूपीए घटक दल तेजी से सक्रिय हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में यूपीए घटक दल की बैठक के बाद कांग्रेस कोटा के मंत्री रामगढ़ में बैठक कर रहे हैं. कांग्रेस कोटा के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का पटेल चौक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद मंत्री चितरपुर में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-business-of-sealing-liquor-by-mixing-water-in-it-video-viral/">हजारीबाग

में शराब में पानी मिलाकर सीलबंद करने का चल रहा गोरखधंधा, वीडियो वायरल
ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री सह प्रभारी जलेश्वर महतो, अनुशासन कमेटी के चेयरमैन बजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर सभी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. साथ ही महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की. कार्यकर्ताओं को अपने-अपने मोहल्ले और गांव में लोगों से संपर्क कर सरकार की विकास कार्यों और नीतियों से अवगत कराने को कहा. मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुनाव अपने आप में काफी मायने रखता है. रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को भारी मतों से जीताना है, ताकि विपक्ष को करारा जवाब दिया जा सके. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-section-144-imposed-after-clash-internet-service-stopped-dc-sp-doing-camp/">पलामू

: झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp