Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी के समक्ष लगातार दूसरे दिन भी पेश हुए कांग्रेस सांसद धीरज साहू

Advertisement
Advertisement

दिल्ली के सीएम आवास से बरामद बीएमडब्ल्यू कार के संबंध में हुई पूछताछ

Saurabh Singh Ranchi : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू रविवार को लगातार दूसरे दिन एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल ऑफिस पहुंचे. साहू अपराह्न करीब तीन बजे रांची स्थित ईडी के कार्यालय में दाखिल हुए.इसके बाद बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे बीएमडब्ल्यू कार को लेकर पूछताछ शुरू की. इससे पहले शनिवार को भी ईडी के अफसरों ने कथित लैंड स्कैम से जुड़े धनशोधन मामले में शनिवार को साहू से करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी. इसी मामले में एजेंसी ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया कर रिमांड पर लिया है. अधिकारियों ने कहा था, ‘‘साहू को फिर से पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है, क्योंकि पूछताछ अभी पूरी नहीं हुई है.’’ उन्होंने बताया कि ईडी की योजना साहू का बयान उनके सोरेन के साथ कथित संबंध और पिछले महीने तलाशी के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष के दिल्ली स्थित आवास में मिले लग्जरी कार के बारे में बयान दर्ज करने की है.

जब्त कार पूर्व सीएम की नहीं है

ईडी अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली में झारखंड सरकार द्वारा पट्टे पर ली गई संपत्ति से कार की चाबी मिली और वहां छापेमारी पूरी होने के बाद वे कार को जब्त कर साथ ले गये थे. साहू ने शनिवार रात पूछताछ के बाद पत्रकारों को बताया कि पूछताछ जब्त लग्जरी वाहन (बीएमडब्ल्यू कार) से संबंधित थी. उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादा कुछ नहीं है... जब्त गाड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की नहीं है. किसी और की है... जांच जारी है.’’ कांग्रेस सांसद पिछले साल दिसंबर में तब चर्चा में आये थे, जब आयकर विभाग ने उनके परिवार से संबंधित ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे.

ईडी को अंदेशा, कार बतौर गिफ्ट हेमंत सोरेन को दी गयी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद धीरज साहू को ईडी ने समन कर 10 फरवरी को 11 बजे रांची के जोनल आफिस में उपस्थित होने को कहा था. इसके बाद तय समय पर सांसद धीरज साहू ईडी के दफ्तर पहुंचे. पूरे मामले में ईडी ने जांच में पाया है कि 29 जनवरी को दिल्ली में हेमंत सोरेन के आवास में छापेमारी के दौरान जो बीएमडब्ल्यू कार जब्त की गयी थी, उसका सांसद धीरज साहू से कनेक्शन है. हरियाणा की जिस कंपनी के नाम पर गाड़ी रजिस्टर्ड है, उस कंपनी में धीरज साहू के परिवार की हिस्सेदारी है. ईडी को अंदेशा है कि यह कार गिफ्ट के तौर पर हेमंत सोरेन को दी गयी है.झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू धनशोधन मामले में रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए.

कल्पना की हेमंत से मुलाकात, आधा घंटा गुफ्तगूं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/1-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मिलने उनकी पत्नी कल्पना सोरेन रविवार सुबह ईडी के जोनल ऑफिस पहुंची. लगभग आधा घंटे तक उन्होंने हेमंत से बातचीत करने के बाद दिन के 11 बजे ईडी ऑफिस से निकलीं. मारुति कार से कल्पना पति हेमंत से मिलने पहुंची थीं. सूत्रों ने बताया कि कल्पना सोरेन पति के लिए कपड़े सहित अन्य जरूरत के सामान लेकर मिलने पहुंची थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही