Search

 
 
 

बीजेपी कार्यालय घेराव : बैरिकेडिंग तोड़ कांग्रेस व बीजेपी कार्यकर्ता भिडे़, पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कांग्रेस कार्यकर्ता नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी कार्यालय घेराव करने पहुंच गए हैं और पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं. पुलिस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश कर रही है.
 
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर टमाटर, अंडे व पानी की बोतलें फेंक रहे BJP कार्यकर्ता

Ranchi :   कांग्रेस कार्यकर्ता नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी कार्यालय घेराव करने पहुंचे और पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नरेंद्र मोदी चोर है जैसे नारे लगा रहे थे. 

 

कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर टमाटर, अंडे और पानी की बोतलें फेंकी , जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई.

 

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आपस में भिड़ गए. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हुई. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. वहीं, कांग्रेस व बीजेपी के कार्यकर्ताओं एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की. 

 

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि जिन लोगों ने पत्थरबाजी की है, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.  

 

Uploaded Image

सड़क पर नजर आ रहे पत्थर और अंडे 

Uploaded Image

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Uploaded Image

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता एक-दूसरे पर फेंक रहे पत्थर

 

Uploaded Image

बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

Uploaded Image

आलोक दुबे कार्यकर्ताओं को अंडा नहीं फेंकने के लिए समझाते हुए

 

Uploaded Image

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर टमाटर फेंक रहे बीजेपी नेता

 

Uploaded Image

बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ता

Uploaded Image

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाते कांग्रेस कार्यकर्ता

 

 

Uploaded Image

 

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही