Search

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अब्दुर रज्जाक अंसारी को जयंती पर किया याद

Hazaribagh : हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में सयुंक्त बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुर रज्जाक अंसारी की 106वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि ऐसे लोग कम होते हैं, जो बगैर किसी शोहरत की तमन्ना के खामोशी से समाज की सेवा करते हैं. ऐसे ही एक शख्सियत का एक नाम अब्दुर रज्जाक अंसारी साहब है. उन्होंने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा ने कहा कि देश की आजादी के बाद 1948 में प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति की बुनियाद डाली और धीरे-धीरे सहकारिता आंदोलन से बुनकरों को जोड़ा. 1948 में द. छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम विवर्स को-ऑपरेटिव लिमिटेड की स्थापना कर हस्तकरघा उद्योग से बुनकरों को जोड़ा. उन्होंने 17 स्कूल खोले थे. वह आज भी उनकी यादों को जिंदा रखे हुए है. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सह 15 सूत्री कार्यक्रम के सदस्य आबिद अंसारी ने कहा कि अब्दुर रज्जाक अंसारी साहब आखिर दौर तक समाज के लोगों की खिदमत और उनके उत्थान में लगे रहे. मौके पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, यमुना यादव, अशोक देव, मीडिया प्रभारी निसार खान, काजिम अंसारी, संजय तिवारी, राजू चौरसिया, कृष्णा किशोर प्रसाद, डॉ. दीपक बंधू, सलीम रजा, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, दिलीप कुमार रवि, गुलाम अजदानी, अधिवक्ता इजहार हुसैन, बाबू खान, जुबैर खान, तसलीम अंसारी, तसौवर हुसैन, माशूक अंसारी, विजय कुमार सिंह, आसिफ रजा, मो. कमरूउद्दीन, सैयद अशरफ अली, मो. रब्बानी, अम‍ित कुमार सिंह, एमए अफजल, दिनेश दास, गंदौरी रविदास, अर्जुन सिंह, राम सेवक सोनी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : उपलब्धि">https://lagatar.in/achievement-now-students-certificates-and-degrees-will-be-visible-on-one-click/">उपलब्धि

: अब एक क्लिक पर दिख जाएंगे विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट और डिग्रियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp