Ranchi : प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि प्रदेश मुख्यालय में मनायी. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायती राज सशक्तिकरण के सूत्रधार, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, देशहित में सब कुछ न्योछावर करने वाले कुशल प्रशासक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सदैव याद किया जाता रहेगा. राजीव गांधी को झारखंड की जनता सदैव याद रखेगी. राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के बिना यहां रहने वाले आदिवासियों, मूलवासियों सहित सभी समुदाय के लोगों का विकास संभव नहीं है. यह बात राजीव गांधी ने गुमला, सिमडेगा और खूंटी की जनसभाओं में कही थी. राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में कई बड़ी योजनाओं में झारखंड के हितों को प्राथमिकता दी थी.
(पढ़ें, नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-met-arvind-kejriwal-many-leaders-including-tejashwi-yadav-lalan-singh-were-present/">नीतीश
कुमार ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, तेजस्वी यादव और ललन सिंह भी रहे मौजूद) ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर केशव महतो कमलेश, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, रमा खलखो,अमरेन्द्र सिंह, अभिलाष साहू, कमल ठाकुर, डॉ राकेश किरण महतो, सूरेन राम, जगदीश साहू, सूर्यकांत शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, अख्तर अली, वशिष्ट लाल पासवान, राजू राम, फिरोज अंसारी, संगीता टोप्पो, आजाद महतो, प्रदीप कुमार साहू, संतोष महतो, सूरज कुमार, शहनाज खातून सहित अन्य शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-president-should-inaugurate-the-new-parliament-house-not-pm-modi/">राहुल
गांधी ने कहा, नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को करना चाहिए, पीएम मोदी को नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment