- कांग्रेस ने अपने शासन काल की उपलब्धियां गिनायी
बेरोजगारी, महंगाई व महिला उत्पीड़न बढ़ा
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि इन नौ सालों में बेरोजगारी, महंगाई व महिला उत्पीड़न बढ़ा है. देश की बेटियों द्वारा सत्ता पक्ष के सांसद के पर यौन शोषण का आरोप इन नौ सालों में ही लगा है. देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. जहां तक 70 सालों की बात है तो राज्यमंत्री को शायद जानकारी का आभाव है. कांग्रेस की उपलब्ध्यिों की सूची बहुत लंबी है. लेकिन कुछ आंशिक जानकारी राज्यमंत्री को देना चाहता हूं.कांग्रेस ने 70 साल में ये प्रमुख कार्य किए
- नेहरू के शासनकाल में इसरो, तारापुर अणुशक्ति, आईआईएम, आईआईटी, भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर, सरदार सरोवर, भाखड़ा नांगल बांध, एशियन गेम्स की मेजबानी जैसे कई बड़े काम किए गए.
- देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने बीएसएफ की स्थापना, डेयरी विकास, पाकिस्तान पर विजय के साथ ही जय जवान जय किसान के स्लोगन से देश की तस्वीर बदलने का काम किया था.
- देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने, मिसाइल टैंक से लैस करने, पाकिस्तान को विभाजित करने के साथ-साथ देशहित में कई बड़े फैसले लेने के लिए याद की जाती हैं. आज भी लोगों के द्वारा यह कहते हुए सुना जाता है कि भारत को आज तक इंदिरा गांधी जैसा मजबूत प्रधानमंत्री नहीं मिला.
- राजीव गांधी के शासनकाल को टेलिकॉम क्रांति, सुपर कंप्यूटर, रेलवे का कंप्यूटरीकरण, पंचायती राज का आधुनिक मॉडल के साथ-साथ युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए याद किया जाता है. पोलियो मुक्त भारत भी कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.
- डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल को चंद्रयान, मंगलयान, मुंबई में मोनो रेल, सूचना का अधिकार, खाद्यान का अधिकार, मनरेगा, आर्थिक उदारीकरण, अमेरिका से परमाणु करार के साथ-साथ देश की बेहतर इकॉनमी के लिए याद किया जाता है.
: निचितपुर स्टेशन के समीप रेल फाटक पर हाईटेंशन तार की चपेट में आ 6 मजदूरों की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment