Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा अपने खोखले राष्ट्रवाद से देश को खोखला कर रही है

 NewDelhi :  भारतीय जनता पार्टी अपने खोखले राष्ट्रवाद की आड़ में देश को खोखला करने का घिनौना खेल खेल रही है.  कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा पर हल्ला बोलते हुए यह आरोप लगाया.  इस क्रम में पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने यह दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में पकड़े गये लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी है. कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. हालांकि भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि तालिब हुसैन पत्रकार बनकर भाजपा कार्यालय में आता था. इसे भी पढ़ें : काली">https://lagatar.in/kali-controversy-fir-against-leena-manimekalai-in-delhi-and-up-alleging-hurting-religious-sentiments/">काली

विवाद : लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दिल्ली और यूपी में FIR, धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप

भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया

रैना ने यह भी कहा था कि ऐसा लगता है कि आतंकी भाजपा कार्यालय और नेताओं को निशाना बनाना चाहते थे. खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, पिछले एक सप्ताह में घटी दो घटनाओं ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया है. पहले उदयपुर हत्याकांड में शामिल एक आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता निकला. उसके बाद जम्मू-कश्मीर में पकड़े गये लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी निकला, जिसकी देश के गृह मंत्री के साथ तक तस्वीर है. उनका कहना है, जब वह पकड़ा गया तब वह, पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमले की योजना बना रहा था. इसे भी पढ़ें : जी">https://lagatar.in/chhattisgarh-police-who-arrived-to-arrest-zee-news-anchor-ghaziabad-police-stopped-noida-police-detained-anchor/">जी

न्यूज के एंकर को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टापते रह गयी, गाजियाबाद पुलिस ने रोका, नोएडा पुलिस ने मारी बाजी, हिरासत में लिया

  भाजपा के खोखले राष्ट्रवाद को पहचानिए

उन्होंने कहा, सोचिए, राष्ट्रवाद की बात करने वालों के लिए क्या यह शर्म की बात नहीं है? और यह कोई पहला या दूसरा मौका नहीं है जब भाजपा के नेता या कार्यकर्ता आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाये गये हैं. ऐसी कई घटनाएं हैं. खेड़ा ने दावा किया, लगभग दो साल पहले जम्मू कश्मीर में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. जब आतंकियों को हथियार मुहैया कराने के आरोप में भाजपा के पूर्व नेता एवं सरपंच तारिक़ अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया था. कांग्रेस नेता ने कुछ अन्य मामलों का हवाला देते हुए कहा, ऐसे में हम मीडिया के माध्यम से देश के लोगों से अपील करते हैं कि आप भाजपा के खोखले राष्ट्रवाद को पहचानिए. राष्ट्रवाद की आड़ में ये देश को खोखला करने का घिनौना खेल खेल रहे हैं. खेड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया, "नुपुर शर्मा भी आपकी पार्टी की और रियाज भी आप ही की पार्टी का? तालिब हुसैन भी आपकी पार्टी का? खुद मुख्यधारा में रहने के लिए ऐसे कितने तत्व पाले हैं आपने? [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही