Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने कहा, चुनाव से तय होगा कि देश संविधान पर चलेगा या तानाशाह के गुणगान पर चलेगा

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद आज शनिवार को कहा कि वह इस चुनावी मुकाबले के लिए तैयार है. यह चुनाव आम नहीं, बल्कि खास है, क्योंकि इसमें देश के लोकतंत्र के भविष्य का फैसला होगा. पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है. यह चुनाव आम नहीं है.     नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यह चुनाव फैसला करेगा कि यह देश और लोकतंत्र मजदूर किसान के कंधों पर चलेगा या कुछ उद्योगपतियों के कंधों पर चलेगा. उन्होंने कहा, इस चुनाव से तय होगा कि देश बाबासाहेब के संविधान पर चलेगा या एक तानाशाह के गुणगान पर चलेगा. इसलिए यह एक आम चुनाव नहीं, खास चुनाव है.खेड़ा ने कहा, हम तैयार हैं.

निर्वाचन आयोग ने  लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी

निर्वाचन आयोग ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी. इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है.

वोटिंग मशीनें शत प्रतिशत सुरक्षित हैं  : मुख्य चुनाव आयुक्त 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से जुड़े तमाम सवालों एवं दावों को खारिज करते हुए कहा कि वोटिंग मशीनें शत प्रतिशत सुरक्षित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि देश की अदालतों ने 40 बार ईवीएम को लेकर दी गयी चुनौतियों को खारिज किया है और अब तो अदालतें जुर्माना भी लगाने लगी हैं. सीईसी के अनुसार,‘40 बार इस देश की संवैधानिक अदालतों ने ईपीएम से जुड़ी चुनौतियों को देखा है...कहा गया था कि ईवीएम हैक हो सकती है, चोरी हो जाती है, खराब हो सकती हैं, नतीजे बदल सकते हैं...हर बार संवैधानिक अदालतों ने इसे खारिज कर दिया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही