Search

कांग्रेस ने कहा, सरकार ने गंगाजल पर जीएसटी लगाया, सीबीआईसी ने दावा खारिज किया, कहा- नहीं लगाया...

New Delhi : केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कहा कि गंगाजल पर कोई जीएसटी नहीं लगता है. बता दें कि इससे पहले, कांग्रेस ने दावा किया था कि सरकार ने गंगाजल पर 18 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगा दिया है. सीबीआईसी ने सोशल ने टवर्किंग मंच एक्स पर लिखा, देशभर में घरों में पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले गंगाजल और अन्य पूजा-सामग्री को जीएसटी से छूट दी गयी है.  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खड़गे ने  कहा, सरकार ने गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया है

जीएसटी लागू होने के बाद से ही से ये सभी वस्तुएं जीएसटी के दायरे से बाहर हैं. सीबीआईसी ने कहा कि पूजा सामग्री पर जीएसटी को लेकर जीएसटी परिषद की 18-19 मई, 2017 को हुई 14वीं और तीन जून, 2017 को हुई 15वीं बैठक में विस्तार से चर्चा की गयी थी. इसके बाद पूजा सामग्री को दायरे से बाहर रखने का फैसला किया गया. इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि सरकार ने गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया है. उन्होंने इसे लूट और पाखंड की पराकाष्ठा बताया है. खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे का उल्लेख करते हुए सोशल मीडिया मंच पर लिखा,

भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी मां गंगा का महत्त्व है

मोदी जी, एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी मां गंगा का महत्त्व बहुत ज्यादा है. अच्छी बात है कि आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है. एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उन पर कितना बोझ पड़ेगा. ’ कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘यही आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp