New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के नवीनीकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किये जाने को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने उन पर करारा हमला किया. कहा कि केजरीवाल का यह कदम शर्मनाक और मतदाताओं के गाल पर तमाचा है. पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, केजरीवाल खुद को आम आदमी कहते हैं. अब तो खैर कोई आम आदमी मानता नहीं है.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें आम आदमी की सरकार सादगी के ढोल-नगाड़े पीटती थी?
कोविड के समय जब दिल्ली में त्राहि-त्राहि मची हुई थी तब आपने 45 करोड़ रुपये अपने आवास पर खर्च कर दिये. ये होती है आम आदमी की सरकार? ये चौंकाने वाला तथ्य है. पवन खेड़ा ने कहा, हम इससे हैरान नहीं हैं क्योंकि हम इनकी असलियत जानते थे. यह कैसी आम आदमी की सरकार है जो अपने सादगी के ढोल-नगाड़े पीटती थी? खेड़ा ने कहा, एक मुख्यमंत्री के बंगले पर 45 करोड़ रुपये खर्च होना शर्मनाक है. आप वोटर के गाल पर तमाचा मार रहे हैं. इससे कम कुछ नहीं है.
राशि नौ सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच खर्च की गयी
मीडिया में आई खबरों के अनुसार कुल 44.78 करोड़ रुपये सिविल लाइंस में छह-फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित केजरीवाल के सरकारी आवास के अतिरिक्त निर्माण या बदलाव पर खर्च किये गये. दस्तावेजों के अनुसार यह राशि नौ सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच छह किस्तों में खर्च की गयी. बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार दिल्ली के सीएम ने अपने आवास पर कथित तौर पर 45 करोड़ रुपये खर्च किये. इसके बाद भाजपा ने आरोप लगाया कि टैक्स भरने वाली जनता के पैसों से अरविंद केजरीवाल ने 45 करोड़ रुपये अपने आवास पर खर्च किये. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर बिधूड़ी(भाजपा) ने केजरीवाल को शाही जीवन बिताने वाला राजा करार देते हुए उनके इस्तीफ़े की मांग की. [wpse_comments_template]
Leave a Comment