Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने कहा, पीएम मोदी का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण... चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया...

 मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय मांगा,  पीएम से आग्रह करेंगे कि वह कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर मतदाताओं को गुमराह न करें. New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस ने आज सोमवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराते हुए मुसलमानों को संपत्ति के बांटे जाने संबंधी प्रधानमंत्री मोदी के बयान को लेकर चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कहा है कि प्रधानमंत्री का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण है. यह चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है.                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इससे पूर्व चुनाव आयोग ने राजस्थान की एक सभा में पीएम मोदी की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. बांसवाड़ा में रविवार को प्रधानमंत्री के भाषण को लेकर पूछे गये सवाल पर निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया

देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय का है

मामला यह है कि पीएम मोदी ने रविवार को राजस्थान में आयोजित रैली में कहा था कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी. मोदी ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय का है.

खड़गे प्रधानमंत्री को कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र सौंपेंगे

एक और खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय मांगा है. पार्टी सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान खड़गे प्रधानमंत्री को कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र सौंपेंगे. उन्हें घोषणा पत्र में किये गये चुनावी वादों की जानकारी देंगे. इसके साथ ही खड़गे प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे कि वह कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर मतदाताओं को गुमराह न करें. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही