Search

 
 
 

कांग्रेस ने कहा, भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कैसे हुआ, ट्रंप के दावों पर पीएम चुप्पी तोड़ें

पीएम मोदी देश को यह बतायें कि क्या यह सच है कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुट्टनिक ने 23 मई को न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय में बयान दाखिल कर शपथ ली थी कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने शांति लाने के लिए अपनी टैरिफ शक्ति का इस्तेमाल किया है?
 

NewDelhi :  पीएम मोदी देश को यह बतायें कि क्या यह सच है कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुट्टनिक ने 23 मई को न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय में बयान दाखिल कर शपथ ली थी.

उन्होंने यह शपथ कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने शांति लाने के लिए अपनी टैरिफ शक्ति का इस्तेमाल किया है?

यह सवाल कांग्रेस ने आज बुधवार को उठाया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कैसे हुआ, इस बारे में ट्रंप प्रशासन के बार-बार किये गये दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ें.   

जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,  हॉवर्ड लुट्टनिक राष्ट्रपति ट्रंप के पदचिन्हों पर चल रहे हैं.  उन्होंने तीन विभिन्न देशों में 11 दिनों में आठ  बार यह दावा किया.

रमेश ने कहा, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी यही बात दोहराई है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता के लिए एक तटस्थ स्थल का भी उल्लेख किया है.   बता दें कि  अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप  बार-बार दावा करते रहे हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव  सुलझाने में मदद की है

. मामला यह है कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में छह-सात  मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किये, उसमें कई आतंकी मारे गये.  

भारत द्वारा स्ट्राइक किये जाने के बाद, पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, जो  भारतीय सेना ने विफल कर दिये. उसके बाद भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर भीषण जवाबी हमला कर पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई.   

बता दें कि चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमले होते रहे, भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को संघर्ष विराम पर सहमति बनी.

 10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वाशिंगटन की मध्यस्थता से रात भर चली लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हुए.    

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही