Search

 
 
 

महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार की मुनाफाखोरी नीति के कारण जनता परेशान है

 
NewDelhi : लूट की कोई सीमा नहीं है, महंगाई ने जीवन बीमा छीन लिया है. कांग्रेस ने मंगलवार को यह कहते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि महंगाई के कारण लोग अपना घर चला नहीं पा रहे हैं.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

47 फीसदी लोगों ने जीवन बीमा पॉलिसी वापस कर दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी नीति के कारण आम परिवारों को घर चलाना मुश्किल हो गया है. कहा कि जानलेवा महंगाई के कारण आम जन अपना जीवन बीमा भी सरेंडर करने को विवश हो गये हैं. दावा किया कि पिछले 5 साल में 47 फीसदी लोगों ने अपनी जीवन बीमा पॉलिसी वापस कर दी है. अगर जनता की जेब का यही हाल रहा तो अब किसी को इस अमृत काल` की आवश्यकता नहीं है.

महंगाई नियंत्रण से बाहर हो गयी है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी मोदी सरकार पर हल्ला बोला. कहा कि महंगाई नियंत्रण से बाहर हो गयी है. भोजन से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक हर चीज पर खर्च बढ़ने से जनता परेशान है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट जारी कर कहा, दवाओं से लेकर शिक्षा तक सब कुछ महंगा हो गया है. रमेश ने आरोप लगाया, महंगाई से आम और गरीब लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि उनकी कमाई नहीं बढ़ रही है. कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में केवल उनके कुछ पूंजीपति मित्रों की संपत्ति बढ़ रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही