Search

 
 
 

कांग्रेस ने कहा, रिजर्व बैंक ने 12 बिलियन डॉलर का सोना बेचा, RBI ने नकारा, गलत खबर करार दिया

कांग्रेस ने लिखा, रिजर्व बैंक ने लगभग 12 बिलियन डॉलर (1.14 लाख करोड़ रुपए) का सोना बेच दिया है. यह सब मोदी की फर्जी छवि को बचाने के लिए किया जा रहा है. हालांकि बहुत देर हो चुकी है और सच सबके सामने है.
 

New Delhi :  भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मीडिया में आयी उन रिपोर्टों को गलत करार दिया है, जिनमें दावा किया गया है कि रिजर्व बैंक ने 12 बिलियन डॉलर का सोना बेचा है, ताकि विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट रोकी जा सके.

 

 

RBI ने आज बुधवार को बयान जारी कर कहा कि सोना बेचे जाने की रिपोर्ट गलत है. कहा कि बैंक हर माह अपने भौतिक सोने के आंकड़े जारी करता है.

 

बता दें कि सोना बेचे जाने की खबर पर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर हल्ला बोला है. कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मोदी सरकार से रुपया संभल नहीं रहा है.

 

किसी भी समय 1 डॉलर = 100 रुपए हो सकता है. ऐसे में मोदी को अपनी छवि की चिंता सता रही है. इसलिए RBI से कहकर देश का सोना बिकवा रहे हैं, ताकि रुपया 100 के पार ना चला जाये.

 

कांग्रेस ने लिखा, रिजर्व बैंक ने लगभग 12 बिलियन डॉलर (1.14 लाख करोड़ रुपए) का सोना बेच दिया है. यह सब मोदी की फर्जी छवि को बचाने के लिए किया जा रहा है. हालांकि बहुत देर हो चुकी है और सच सबके सामने है.

 

 

मोदी ने भारत की इकॉनोमी को बर्बाद कर दिया है. लिखा कि गिरता जा रहा रुपया, विदेशी निवेशकों का भारत से बाहर जाना, कंपनियों का बंद होना, रोजगार की मारामारी, ये सब इसके सबूत हैं. ये बस शुरुआत है. मोदी है तो देश बर्बाद है.


 
RBIने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि मई में जारी की गयी उसकी पिछली रिपोर्ट बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसमें रिपोर्ट का लिंक साझा करते हुए कहा कि आज की तारीख में भी देश में सोने का भंडार 880.52 टन  है, जितना मई में जारी अप्रैल की रिपोर्ट में था. 
 


बता दें कि रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि तीन अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में रिजर्व बैंक के सोने के भंडार में 180 किलोग्राम की वृद्धि हुई थी. यह भंडार मार्च के 880.34 टन से बढ़कर 880.52 टन पर पहुंच गया था. 
 


जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक ने पिछले एक साल में 940 किलोग्राम सोना खरीदा है. पिछले साल 2 मई को केंद्रीय बैंक के पास 879.58 टन सोना मौजूद था. रिजर्व बैंक ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में अफवाहों पर ध्यान न देकर बैंक द्वारा प्रकाशित आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 
 
 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही