Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने पोस्टर शेयर किया, जिम्मेदारी के समय GAYAB, भाजपा भड़की

अमित मालवीय ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, जिस तरह से कांग्रेस ने सर तन से जुदा...वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया है, इसमें अब कोई संदेह नहीं रह गया है कि यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है. NewDelhi : पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर हमलावर है. इस क्रम में कांग्रेस ने   एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें  एक तस्वीर से  हाथ-पैर गायब दिखाये गये हैं. इशारा साफ पीएम मोदी की तरफ माना जा रहा है. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा... जिम्मेदारी के समय GAYAB. कांग्रेस के इस पोस्टर पर विवाद हो गया है. भाजपा भड़क गयी है. पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया, कांग्रेस सीधे पाकिस्तान से ऑर्डर ले रही है. कांग्रेस पाकिस्तान आतंक के डीपस्टेट की टूलकिट बन गयी है. भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, जिस तरह से कांग्रेस ने सर तन से जुदा...वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया है, इसमें अब कोई संदेह नहीं रह गया है कि यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है. यह मुस्लिम वोट बैंक को पाने की कोशिश है. मालवीय ने  लिखा, यह मुस्लिम वोट बैंक को पाने की कोशिश है. यह पीएम के खिलाफ छिपी हुई उकसाने वाली कार्र्वाई है. एक्स पर लिखा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है. कांग्रेस अपने ऑर्डर पाकिस्तान से ले रही है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने ऑर्डर पाकिस्तान से ले रही है. कांग्रेस के ट्वीट को पाकिस्तान के पूर्व मंत्री कोट करते हैं. आज देश यह जान गया है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के आतंक के डीपस्टेट की जुगलबंदी चल रही है. कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया हो या कांग्रेस के जम्मू कश्मीर के चीफ हो, कह रहे हैं कि हमें पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए. कांग्रेस का चाल-चरित्र और नीति आज पाकिस्तान समर्थक टेरर पार्टी की है. भारतीयों का खून बहता है तो क्या उन्हें ये देखकर गुस्सा नहीं आता? भाजपा सांसद  अनुराग ठाकुर ने    कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान का समर्थन क्यों कर रही है? जब भारतीयों का खून बहता है तो क्या उन्हें ये देखकर गुस्सा नहीं आता? कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सैफुद्दीन सोज कह रहे हैं कि हम पाकिस्तान की बात सुनें और उसका पानी नहीं रोके. पूछा कि कांग्रेस भारत या पाकिस्तान? किसके साथ खड़ी है? जब पाकिस्तान पर भारत सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो काग्रेस सवाल पूछती है. इसे भी पढ़ें : पहलगाम">https://lagatar.in/pahalgam-attack-congress-writes-letter-to-pm-urges-him-to-call-a-parliament-session/">पहलगाम

हमला: कांग्रेस का पीएम को पत्र, संसद सत्र बुलाने का आग्रह

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही