Search

 
 
 

भाजपा के कार्यक्रमों को ही नहीं, नीतियां भी कॉपी करे कांग्रेस : आदित्य साहू

 
Ranchi: कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की बात आम जनों के साथ कार्यक्रम शुरू किया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की विफलता के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के कार्यक्रमों का अनुसरण किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान से कांग्रेस पार्टी घबरा गई है. इसलिए आम जनता से झूठ का पुलिंदा लेकर बात करना चाहती है. भाजपा के पास पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वाभिमानी, स्वावलंबी और विकसित भारत के निर्माण के कार्यक्रम और उपलब्धियां हैं, जबकि कांग्रेस के पास भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, सत्ता स्वार्थ, लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान, परिवारवाद और जातिवाद की भारी भरकम पोटली के अलावा जनता को बताने के लिए और कुछ नहीं है. ऐसे में अगर कांग्रेस को भाजपा के कार्यक्रमों की ही नकल करनी है, तो उसे देश हित में भाजपा की नीतियों का भी अनुसरण करना चाहिए. इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-order-state-government-should-take-decision-on-appointment-of-tet-pass-candidates-in-six-weeks/">हाईकोर्ट

का आदेश: राज्य सरकार छह सप्ताह में टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर ले निर्णय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही