Search

 
 
 

चौपाल के नाम पर भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस: अमर बाउरी

Ranchi News: अमर बाउरी ने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है. कांग्रेस शासनकाल में 10 बार और भाजपा के कार्यकाल में दो बार यह प्रक्रिया अपनाई गई है. इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है. ऐसे में कांग्रेस का इस प्रक्रिया पर सवाल उठाना उसकी दोहरी राजनीति को दर्शाता है.
 
अमर बाउरी

Ranchi News: भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस की ओर से आयोजित की जा रही चौपालों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चौपाल के नाम पर जनता में भ्रम फैलाना बंद करें. यदि किसी पात्र भारतीय मतदाता का नाम सूची से छूटा है तो पार्टी तथ्यों और प्रमाणों के साथ चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराए.

 

अमर बाउरी ने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है. कांग्रेस शासनकाल में 10 बार और भाजपा के कार्यकाल में दो बार यह प्रक्रिया अपनाई गई है. इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है. ऐसे में कांग्रेस का इस प्रक्रिया पर सवाल उठाना उसकी दोहरी राजनीति को दर्शाता है.

 

उन्होंने कहा कि विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक प्रक्रिया पर बेबुनियाद भ्रम फैलाना उचित नहीं है. कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह वास्तविक मतदाताओं के अधिकारों के साथ खड़ी है या घुसपैठियों को मतदाता सूची में बनाए रखने की राजनीति कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही