Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने झोंकी ताकत, विभिन्न प्रमंडलों में जनसंवाद अभियान के तहत हुई सभा

Ranchi: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. रविवार को पार्टी के जनंसवाद अभियान-लक्ष्य 2024 के तहत विभिन्न प्रमंडल में प्रमंडल प्रभारियों ने सभाएं की. कोल्हान प्रमंडल में जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के बेरमो एवं गिरिडीह में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय सिमरिया व बड़कागांव में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पलामू प्रमंडल के पांकी विधानसभा में विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के लोहरदगा एवं खिजरी में डॉक्टर प्रदीप कुमार बालमुचू द्वारा सभाओं के माध्यम से आम जनता के साथ संवाद किया गया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के कार्य और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का हम काम कर रहे हैं. भाजपा के सभी नेता गठबंधन सरकार के सामने बौने पड़ गए हैं. गठबंधन सरकार के नेता नहीं बल्कि सरकार का काम बोल रहा है, जो जनता के दिलों में छप गया है. आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे, उन्हें विजयी बनाने की जिम्मेदारी आपकी है. समय कम है सरकार की उपलब्धियां खासकर कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के विभाग द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्य उल्लेखनीय है. इतने ही कम समय में हमें इन उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना है. उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से हम लोकसभा में सशक्त विपक्ष के रूप में आए हैं और राहुल के नेतृत्व में भाजपा को नाको चने चबवाने का काम हमने किया है. झारखंड से भाजपा को खदेड़ना है, उनकी विभाजनकारी सोच को अमन पसंद झारखंड से दूर रखना है. इसे भी पढ़ें - गोल">https://lagatar.in/experts-shared-their-experiences-on-bladder-cancer-and-hepatitis-infection-topics/">गोल

ब्लाडर कैंसर, हेपेटाइटिस इंफेक्शन विषयों पर विशेषज्ञों ने साझा किए अपने अनुभव

वोट के सौदागर झोल लेकर घूम रहे हैं, मगर जनता बोरिया-विस्तर समेटने को तैयार बैठी है : शांति

परिवर्तन यात्रा भाजपा का भ्रष्टाचारी पुण्य आत्माओं को खोजने का अभियान था, जो उसने पूरा किया. धीरे-धीरे उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी. यह बातें प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कही. उन्होंने जारी एक बयान में कहा कि झारखंड में वोटो के भाजपाई सौदागर झोला लेकर घूम रहे हैं, जिसमें झूठे आश्वासन और नकलची घोषणाएं भरी हुई हैं. लेकिन जनता उनकी ओर देख भी नहीं रही है. भाजपा के कुकर्मों के कारण हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता ने इन्हें सत्ता से दूर रखा है, सिर्फ परिणाम की औपचारिक घोषणा बाकी है. औद्योगिक घरानों के इशारे पर किसानों और जवानों के खिलाफ नीतियां बनाने वाली भाजपा पूरे देश में हाशिये पर जा रही है. 10 वर्ष तक हरियाणा में लूट खसोट मचाने वालों को भाजपा झारखंड में जल्द उतारेगी, ताकि यहां के संसाधनों पर कब्जा जमाने के लिए सत्ता हासिल कर सके, लेकिन झारखंडी मानुष यहां से भाजपा का बोरिया बिस्तर समेटने को तैयार बैठी है. इसे भी पढ़ें -एस">https://lagatar.in/s-jaishankar-said-ai-is-as-dangerous-for-the-world-as-nuclear-bomb-including-other-national-news/">एस

जयशंकर ने कहा, एआई दुनिया के लिए परमाणु बम जितना खतरनाक…सहित अन्य राष्ट्रीय खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही