Search

 
 
 

CBSE-NEET गड़बड़ी पर बोली कांग्रेस, पीएम मोदी चाहते हैं, देश के युवा अनपढ़, जाहिल रहें

पवन खेड़ा ने कहा कि उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री सीबीएसई और एनईईटी परीक्षा घोटालों के बारे में बात करेंगे, जिसने कई युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है. लेकिन इसके बजाय उन्होंने(पीएम) आम की किस्मों, जलजीरा की रेसिपी और गर्मियों के दौरान पानी पीने की जरूरत पर चर्चा की.
 

New Delhi: कांग्रेस ने आज मोदी सरकार पर हर क्षेत्र में असफल होने का आरोप लगाते हुए हल्ला बोला.  AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने आज प्रेस कॉंफ्रेंस कर कहा कि कल उन्होंने पीएम मोदी के मन की बात सुनी.  

 

पवन खेड़ा ने कहा कि उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री सीबीएसई और एनईईटी परीक्षा घोटालों के बारे में बात करेंगे, जिसने कई युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है. लेकिन इसके बजाय उन्होंने (पीएम) आम की किस्मों, जलजीरा की रेसिपी और गर्मियों के दौरान पानी पीने की जरूरत पर चर्चा की.

 

 

पवन खेड़ा ने कहा कि क्या हमारी युवा पीढ़ी जिस संकट का सामना कर रही है, उसके बीच भारत के प्रधान मंत्री को यही करना चाहिए? कहा कि पिछले दो साल में NEET, CUET, JEE Mains, BPSC समेत तमाम परीक्षाओं में लाखों युवा धांधली का शिकार हुए हैं,

 

श्री खेड़ा ने कहा कि बात अब सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं तक नहीं रह गयी है. अब बात स्कूली शिक्षा तक पहुंच गयी है. पहले बोर्ड परीक्षाओं में घपला, प्रतियोगी परीक्षाओं में घपला और फिर सर्विस कमीशन में घपला हो रहा है.

 

पवन खेड़ा ने पूछा कि आखिर पीएम मोदी चाहते क्या हैं?  क्या वे चाहते हैं कि देश के युवा अनपढ़, जाहिल रहें, बेरोजगार रहें और संघ की शाखाओं में जायें?

 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, युवा  आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री देश को आम पना बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

 

पवन खेड़ा ने तंज कसा कि  CBSE के बड़े-बड़े जांचकर्ता जो नहीं कर पाये, वो एक 19 साल के एथिकल हैकर ने कर दिखाया. उसने सरकार का पूरा सिस्टम देश के सामने खोलकर रख दिया, 

 

पवन खेड़ा ने कहा कि देश राहुल गांधी  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट, वीडियो या संदेश निकालकर आप देख देख लीजिए. जब आप इन दोनों की बात सुनेंगे तो समझ आयेगा कि जिसे देश चलाने की जिम्मेदारी मिली है, वो आम की वैरायटी गिना रहा है और जो विपक्ष में है उसे नौजवानों की चिंता कर रहा है.  

 

पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम ने एक नारा दिया था, ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा', लेकिन असली नारा था, न पढूंगा, न पढ़ने दूंगा... कहा कि मोदी सरकार के मंत्रियों के पोस्ट या ट्वीट उठाकर देखिए, किसी ने भी शिक्षा व्यवस्था या CBSE की निंदा में एक शब्द नहीं कहा है,

 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक पर सवाल पूछे जाने पर कहते हैं, राहुल गांधी फ्रस्टेटेड हैं.  तंज कसा कि राहुल गांधी फ्रस्टेटेड हैं. कांग्रेस फ्रस्टेटेड है, पूरा देश फ्रस्टेटेड है. कहा कि हम सब इसलिए फ्रस्टेटेड हैं, क्योंकि मोदी सरकार मौजूदा पीढ़ी के साथ खिलवाड़ कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही