Search

 
 
 

कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शुरू किया जय जवान अभियान...

 
   New Delhi :  कांग्रेस ने सेना में भर्ती की नयी योजना अग्निपथ के खिलाफ लोगों में जागरुकता पैदा करने के मकसद से बुधवार को जय जवान अभियान शुरू किया. पार्टी का यह आग्रह भी है कि वर्ष 2019-22 के दौरान थलसेना, नौसेना और वायुसेना में चयनित करीब डेढ़ लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर उनकी भर्ती सुनिश्चित की जाये.   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जंग हथियारों से लड़ी जाती है, लेकिन जीती हौसलों से जाती है

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, जंग तो हथियारों से लड़ी जाती है, लेकिन जीती हौसलों से जाती है. अग्निपथ योजना सेना के मनोबल को गिरा रही है, लाखों जवानों के सपनों पर हमला कर रही है. आप घर-गाड़ी किराए पर ले सकते हैं, लेकिन फौजी को किराए पर नहीं ले सकते. उन्होंने सवाल किया, अगर सीमा पर खड़े जवान को ये विश्वास नहीं होगा कि उसके बाद उसके परिवार का क्या होगा... फिर वो कैसे लड़ेगा?

युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा है

खेड़ा ने कहा कि अग्निपथ एक ऐसी योजना है जो सेना की पिछले 70 वर्षों में बनी संरचना को छिन्न-भिन्न कर रही है. उन्होंने दावा किया कि युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा है. कांग्रेस के पूर्व-सैनिक विभाग के प्रमुख कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने कहा कि ‘जय जवान’ अभियान देश के जवानों को न्याय दिलाने के लिए शुरू किया गया है.

हम अग्निपथ योजना के खिलाफ आवाज उठायेंगे

उन्होंने कहा,  हम अग्निपथ योजना के खिलाफ आवाज उठायेंगे. अब देश में माहौल बना है कि अग्निपथ योजना से निजात चाहिए. हम इसको लेकर जागरुकता पैदा करने के लिए यह अभियान शुरू कर रहे हैं. कांग्रेस इस योजना के तहत जनसंपर्क करेगी और विशेष रूप से युवाओं को साथ जोड़ने की कोशिश करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही