Search

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर रिम्स में भर्ती, सीने में दर्द के बाद कार्डियोलॉजी विभाग में एडमिट

Ranchi:  झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर रिम्स में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक, राजेश ठाकुर सीने में भारीपन की शिकायत के बाद रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किए गए हैं. चिकित्सकों ने उनका इकोकार्डियोग्राफी टेस्ट करवाया है. ब्लड टेस्ट के लिए भी सैंपल लिया गया है. अन्य समस्याओं का भी परीक्षण किया जा रहा है. कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ प्रकाश कुमार ने बताया कि राजेश ठाकुर की स्थिति अब पहले से बेहतर है. सीने में दर्द की समस्या से उन्हें निजात मिल गया है. हालांकि उनका एंजियोग्राफी किया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि सीने में दर्द की वजह क्या थी. उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य रहने पर उन्हें 24 घंटे के भीतर अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. राजेश ठाकुर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के कई नेता रिम्स पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें –राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-2022-one-seat-is-decided-in-jmm-congress/">राज्यसभा

चुनाव 2022 : एक सीट पर जेएमएम-कांग्रेस में खटराग तय, दूसरे पर भाजपा के साथ आकंड़े!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//