Search

 
 
 

रामगढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर

 
Ramgarh : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शन‍िवार को रामगढ़ पहुंचे. वह झारखंड प्रदेश कांग्रेस पॉलीटिकल एडवाइजरी कमेटी की 11 जनवरी को होने वाली मीटिंग को लेकर स्थल निरीक्षण करने पहुंचे हैं. थाना चौक में जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान एवं बजरंग महतो के नेतृत्व में राजेश ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया. जहां से वे रांची रोड स्थित जिमखाना क्लब में स्थल निरीक्षण करने पहुंचे. स्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकार‍ियों को दिए. इस दौरान रामगढ़ जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक जय शंकर पाठक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलजीत सिंह बेदी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शांतनु मिश्रा, जवाहर बाल मंच के स्टेट चीफ को-ऑर्डिनेटर तारीक अनवर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सीपी संतन, बजरंग महतो सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर">https://lagatar.in/cricketer-rishabh-pants-surgery-lasted-for-three-hours-will-be-kept-under-observation-for-3-to-4-days/">क्रिकेटर

ऋषभ पंत की तीन घंटे चली सर्जरी, 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही