Search

 
 
 

16 फरवरी के भारत बंद को कांग्रेस ने दिया समर्थन

 
Ranchi : देश भर के किसान संगठन द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में और केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अन्याय के विरोध में 16 फरवरी को बुलाये गये भारत बंद का कांग्रेस ने समर्थन देने का एलान किया है. राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर अपने-अपने जिलों में भारत बंद का समर्थन करने का निर्देश दिया है.

देश की स्थिति हो चली है बद से बदत्तर

ठाकुर ने कहा कि देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए सड़कों पर हैं. देश का युवा रोजगार के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य है. अग्निवीर योजना से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है. आम जनता के हितों के विपरीत नीतियां लागू की जा रही है. कानून लाकर कभी ट्रक ऑपरेटरों को तो कभी आम जनता और छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है. देश में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. देश की बागडोर संभालने वालों को इसकी कोई चिंता नहीं. मजबूरन जनता को अपने हितों की खातिर सड़कों पर संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है. कांग्रेस देश के उन तमाम तबकों के साथ खड़ी है, जो परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं. ठाकुर ने कहा कि देश के किसानों ने अन्याय के खिलाफ जो कदम उठाया है, हम उनके साथ पूरी तरह से खड़े हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-14-lakh-rupees-stolen-by-breaking-car-glass-in-kanke-road/">रांची

: कांके रोड में कार का शीशा तोड़कर 14 लाख की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही