Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस का किसान आंदोलन को समर्थन, खड़गे मोदी सरकार पर बरसे, कहा, अन्नदाताओं से किये वादे तोड़े

Advertisement
Advertisement
 New Delhi :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है. आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किये वादे तोड़ दिये. उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकार अब किसानों की आवाज पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कंटीले तार, ड्रोन ,आंसू गैस, कीले और बंदूकें… सबका है इंतजाम

खड़गे ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, कंटीले तार, ड्रोन से आंसू गैस, कीलें और बंदूक़ें… सबका है इंतजाम, तानाशाह मोदी सरकार ने किसानों की आवाज पर जो लगानी है लगाम ! उन्होंने कहा, याद है ना आंदोलनजीवी व परजीवी कहकर किया था बदनाम और 750 किसानों की ली थी जान. मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया, 10 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किये गये अपने तीन वादे तोड़े हैं.

हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन, न डरेंगे, न झुकेंगे

2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी, स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार लागत और 50 प्रतिशत एमएसपी लागू करना और एमएसपी को क़ानूनी दर्जा देना.  खड़गे ने कहा, अब समय आ गया है 62 करोड़ किसानों की आवाज़ उठाने का. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज कांग्रेस पार्टी किसान न्याय की आवाज उठायेगी. उन्होंने कहा, हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है. न डरेंगे, न झुकेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही