Search

 
 
 

हजारीबाग: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने निकाली सद्भावना यात्रा

 
Hazaribagh: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय से सद्भावना यात्रा निकाली गई. इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, संजय तिवारी, उपाध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद, रजी अहमद, बेबी देवी, मनीशा टोप्पो, कोमल राज व कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता गण एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. यह यात्रा झंडा चौक से प्रारंभ होकर सदर अस्पताल रोड होते हुए इंद्रपुरी चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची, जहां मुन्ना सिंह और अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने जीवन में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो योगदान दिये, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. आज उनकी जयंती पर इस सद्भावना यात्रा के माध्यम से हम उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए, उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं. मुन्ना सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव और एकता का संदेश फैलाना भी है. कार्यक्रम के समापन पर मुन्ना सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें - लेटरल">https://lagatar.in/lateral-entry-controversy-modi-government-writes-letter-to-upsc-chairman-asks-to-cancel-advertisement/">लेटरल

एंट्री विवाद, मोदी सरकार ने UPSC चेयरमैन को पत्र लिखा, विज्ञापन रद्द करने को कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही