Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरेन  रिजीजू, मेघवाल को संसदीय कार्य मंत्रालय दिये जाने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

  NewDelhi : कांग्रेस ने किरेन रिजीजू को संसदीय कार्य मंत्री और अर्जुन राम मेघवाल को उनके साथ राज्य मंत्री बनाये जाने पर मोदी सरकार पर हल्ला बोला है. कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में जरा भी विश्वास पैदा नहीं करना चाहते कि संसद पिछले 10 साल से जिस तरीक़े से चल रही थी उससे अलग ढंग से काम करे.                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री जरा भी विश्वास पैदा नहीं करना चाहते

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) दोनों सदनों में जनता की इच्छा और जनादेश को मजबूती के साथ प्रतिबिंबित करता रहेगा. रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स  पर पोस्ट किया, संसदीय मामलों के विभाग के आवंटन से एक बात बिल्कुल स्पष्ट है. प्रधानमंत्री इसे लेकर जरा भी विश्वास पैदा नहीं करना चाहते हैं कि संसद पिछले एक दशक में जिस तरीक़े से चल रही थी उससे अलग ढंग से काम करे.  उन्होंने कहा, परंतु दिव्य संकेत कुछ भी हों, आनेवाले दिनों में इंडिया गठबंधन का ध्येय बिल्कुल साफ है कि संसद के दोनों सदनों में लोगों की इच्छा और जनादेश को लगातार मजबूती से प्रतिबिंबित करते रहना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही