Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी के रोजगार मेले को इवेंट करार दिया कांग्रेस ने, कहा, शासन का स्तर नीचे गिरा दिया

NewDelhi : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन भर्ती पत्र बांटने को इवेंट बनाया गया है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने यह आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले के माध्यम से शासन के स्तर को और नीचे गिराया है.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                  नेशनल खबरों को लेकर यहां क्लिक करें

सरकारी महकमों में 30 लाख पद खाली हैं

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, सालाना 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाले मोदी जी ने 9 साल में, अब तक 18 करोड़ युवाओं के सपने चकनाचूर कर दिये. उन्होंने दावा किया, सरकारी महकमों में 30 लाख पद खाली हैं, पर आज सिर्फ 71,000 भर्ती पत्र बांटने का इवेंट बनाया गया है. कांग्रेस पार्टी, युवाओं से किये विश्वासघात का पुरजोर जवाब देगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर आरोप लगाया, शासन को व्यक्तिगत बनाकर प्रधानमंत्री ने शासन प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है. वह जैसा कर रहे हैं वैसा पहले कभी नहीं हुआ है.

सरकारी और निजी  क्षेत्रों में लाखों-लाख नौकरियों को खत्म कर दिया गया

उन्होंने अपने रोजगार मेले के माध्यम से शासन के स्तर को और नीचे गिराया है. उन्होंने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने ख़ुद इन नौकरियों को पैदा किया है और जिन्हें ये नौकरियां मिल रही हैं उन लोगों को वह भुगतान भी ख़ुद ही करेंगे, इसीलिए नौकरी पाने वालों को सिर्फ और सिर्फ उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए. रमेश ने आरोप लगाया, ‘इस देश में नौकरी की तलाश कर रहे युवा जानते हैं कि यह वही प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने नोटबंदी, गलत जीएसटी, एमएसएमई की बर्बादी और सार्वजनिक उपक्रमों का अंधाधुंध निजीकरण करके सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में लाखों-लाख नौकरियों को ख़त्म कर दिया है.

मोदी ने  रोजगार मेले में 71 हजार कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को रोजगार मेले के तहत लगभग 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी हुई हैं.प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही