Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई मैन करार दिया, कहा, सरकार मुनाफाखोरी कर रही है

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस ने सब्जियों और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए आज मंगलवार को केंद्र सरकार पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया. दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई मैन हैं, जिनकी सरकार में देश की जनता महंगाई से बेहाल है. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाये और डीजल की कीमत में कमी सुनिश्चित करे.                                                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

हमने सुपर मैन देखा, स्पाइडर मैन देखा...अब महंगाई मैन को देख रहे हैं.

वह संवाददाता सम्मेलन में सब्जी की टोकरी, बिस्किट, चाय, मूंगफली और चटनी के पैकेट लेकर पहुंची थीं. सुप्रिया ने दावा किया कि मोदी सरकार में जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी मौन हैं. उन्होंने कहा, आटा, तेल, दाल, सब्ज़ी, फल सबकी क़ीमतें आसमान छू रही हैं. जनता त्रस्त है, साहेब मस्त हैं! हमने सुपर मैन देखा, स्पाइडर मैन देखा...अब महंगाई मैन को देख रहे हैं. वह जहां जाते हैं, वहां महंगाई बढ़ जाती है...इस महंगाई मैन का नाम नरेंद्र मोदी है. उन्होंने टमाटर के 150 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिकने और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का उल्लेख किया.

कांग्रेस शासित राज्यों में सरकारों ने गैस के दाम घटाये

सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया, क्या ऐसा है कि सरकार कुछ नहीं कर सकती? बिलकुल ऐसा नहीं है. कांग्रेस शासित राज्यों में सरकारों ने गैस के दाम घटाये, आर्थिक सहायता के लिए गरीबों के खातों में पैसे डाले. राजस्थान में हम 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रहे हैं, कर्नाटक में महिलाओं को मुफ़्त बस सेवा मिलने से उनके हाथों में अतिरिक्त बचत हो रही है. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार तुरंत जरूरी चीजों के दाम को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाये. सब्जियों के बढ़ते दामों को कम करने के लिए डीजल की कीमत घटाये. सस्ते कच्चे तेल का फायदा आम जनता तक पहुंचाये, मुनाफाखोरी बंद करे. निर्मम कर वसूली बंद करे, आटा, दही जैसी चीज़ों से जीएसटी हटाये. महंगाई से प्रभावित सबसे गरीब तबके को आर्थिक सहायता पहुंचाई जाये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही