Search

 
 
 

संसद के मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठायेगी कांग्रेस

कांग्रेस अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में उठायेगी. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.
 
अयोध्या राम मंदिर

NewDelhi : कांग्रेस अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में उठायेगी. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी है. केसी वेणुगोपाल ने कहा, यह देश के सबसे बड़े मुद्दों में शामिल है. हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे.

 

केसी वेणुगोपाल ने कहा, राम मंदिर में दान में चढाये गये धन की चोरी से देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. मोदी सरकार को इस पर जवाब देना होगा. कांग्रेस ने इस पूरी घटना को भयावह लूट करार दिया है.

 

इससे पहले कल प्रेस कॉंफ्रेंस कर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में  स्वतंत्र जांच करानेकी मांग की है. राजीव शुक्ला ने भाजपा-आरएसएस पर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया

उन्होंने आरोप लगाया कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को फंसाया जा रहा हTrust को भंग कर उसे साधु-संतों और धार्मिक हस्तियों को सौंपने की मांग भी उन्होने की है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

    

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही