Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने पीएम के रोड शो पर तंज कसा, कहा, मोदी बतायें, कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन को पनपने क्यों दिया

 New Delhi : कांग्रेस ने बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद आज उन पर निशाना साधा. कहा कि पीएम को कर्नाटक की जनता को यह बताना चाहिए कि प्रदेश में 40 प्रतिशत कमीशन की व्यवस्था क्यों पनपने दी. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि क्या कभी प्रधानमंत्री मोदी को इतना परेशान देखा गया था?  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

40 किलोमीटर रोड शो से पूरा शहर थम रहा है

जयराम रमेश ने  ट्वीट किया, इस बार परेशानी इतनी ज्यादा है कि दो दिनों में 40 किलोमीटर रोड शो से पूरा शहर थम रहा है, अफरा-तफरी फैल रही है और महत्वपूर्ण परीक्षाएं दे रहे छात्रों में अनिश्चतता पैदा हो रही है. इस क्रम में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री मोदी, आज बेंगलुरु में ही हैं तो बताइए आखिर आपने भ्रष्टाचार और 40 प्रतिशत कमीशन को क्यों पनपने दिया? इतनी शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की?

पीएम ने बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो किया

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की 40 प्रतिशत कमीशन सरकार ने स्कूलों, ठेकेदारों, शिक्षकों, इंजीनियर, मरीज़ों और यहां तक कि धार्मिक मठों को भी नहीं बख्शा है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करते हुए आज बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. जान लें कि पीएम रविवार को थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से लेकर ट्रिनिटी सर्कल तक 10 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही