कांग्रेस ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची में भी किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा निकाली. इस पदयात्रा कार्यक्रम में कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0_%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%A6%E0%A5%80">नरेंद्र
मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. झारखंड के अलग-अलग जिलों में भी कांग्रेस का पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ.
महानगर के कांग्रेसियों ने बीजेपी मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बीजेपी">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%A4%E0%A4%BE_%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%80">बीजेपीप्रदेश मुख्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कृषि कानूनों को अविलंब वापस लेने की मांग की. महानगर कांग्रेस ने हरमू चौक से लेकर डिबडीह तक पदयात्रा निकाली. महानगर कांग्रेस द्वारा की पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने किया. इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-congress-protest-against-agricultural-law-demand-for-withdrawal-of-law/26872/">धनबाद:
कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कानून वापस लेने की मांग
ग्रामीण कांग्रेस की पदयात्रा मोरहाबादी से राजभवन तक
उधर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा से लेकर पदयात्रा शुरू की. यात्रा राजभवन तक गयी. वहां कृषि कानून को वापस लेने के लिए जोरदार आवाज उठायी गय़ी. ग्रामीण कांग्रेस की पदयात्रा का नेतृत्व रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश बैठा ने किया. यह भी देखें-कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ती रहेगीः ठाकुर
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पदयात्रा के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों को लूटने के लिए और देश के कुछ गिने-चुने व्यवसायियों को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किया गया है. जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस किसानों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी. इसे भी पढ़ें - राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-mp-swithdrawing-from-depsang-ubramanian-swamy-surrounded-the-government-for-china-not/26871/">राज्यसभासांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने डेपसांग से चीन के पीछे नहीं हटने को लेकर सरकार को घेरा

Leave a Comment