Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, केंद्र पर साधा निशाना

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: रामगढ़ में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा निकाली. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महंगाई के खिलाफ चल रहे देशव्यापी जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा सुभाष चौक से शुरू होकर लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए मेन रोड सुभाष चौक पर समाप्त हुई. कार्यक्रम के सह प्रभारी निजाम अंसारी ने कहा कि केंद्र की सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है. उसे जनता के दुख से कोई लेना देना नहीं है. अगर होता तो देश की आज यह हालत नहीं होती. लोग महंगाई से परेशान हैं और केंद्र की सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरे देश की जनता काफी परेशान है. केंद्र सरकार मूल्य वृद्धि कर मुनाफा कमाने में लगी है. सभी चीजों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है. इसे भी पढ़ें-   चीन">https://lagatar.in/china-sent-bombers-to-the-indian-border-subramanian-swamy-surrounded-the-modi-government-saying-no-one-has-come-flying/">चीन

ने भारतीय सीमा में भेजे Bomber ! सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को घेरा,  कहा, कोई उड़ कर आया नहीं        
कांग्रेसी नेता शांतनु मिश्रा ने कहा के आने वाले दिनों में कांग्रेस जन जागरण अभियान के तहत आंदोलन को और तेज करेगी. पंचायतों तक जाकर केंद्र सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करेगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, पंकज प्रसाद तिवारी, बलजीत सिंह बेदी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शाहजादा, भैरव ठाकुर और संतोष सोनी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- 25">https://lagatar.in/bjp-yuva-morcha-working-committee-meeting-to-be-held-in-ranchi-on-november-25/">25

नवंबर को रांची में होगी बीजेपी युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक          
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही