Search

 
 
 

सोनिया को ED के समन से बिफरी कांग्रेस, मोदी सरकार पर हमला

 
Ranchi: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भेजे समन पर झारखंड कांग्रेस ने प्रहार किया है. प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा है कि की मोदी सरकार सत्य की आवाज से डर गई है. सरकार और उसके सहयोगी इलेक्शन मेनेजमेंट डिपार्टमेंट ने सत्य को ललकारा है. सत्य को आवरण की जरूरत नहीं, न उसको दबाया जा सकता है ना झुकाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि आगामी 21 जुलाई को रांची में प्रदेश कांग्रेस द्वारा शांतिप्रिय एवं गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह मार्च निकाला जाएगा. जिसका नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर करेंगे. इसे पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-all-round-protest-against-the-imposition-of-gst-on-food-items/">रांची:

खाने-पीने के सामानों पर जीएसटी लगाने का चौतरफा विरोध

ईडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन 21 को

राकेश सिन्हा ने कहा, कांग्रेस का हर नेता व कार्यकर्ता देश और राज्य के साधारण व्यक्ति, मध्यवर्ग, गरीब और दलित की आवाज उठाने पर अपने कर्तव्य से अडिग हैं. हम लोकतंत्र के सिपाही हैं और संविधान के रखवाले हैं हम न डरेंगे और न झूंकेंगे हर भाजपाई हथकंडे को विफल करेंगे. आगामी 21 जुलाई के कार्यक्रम में सभी जिलाध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता, नेताओं और मंत्रियों, विधायकगण, सांसदगण को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह 10 बजे पुराना विधानसभा मैदान पहुंचें. जहां से सत्याग्रह मार्च निकल कर ईडी दफ्तर हिनू पहुंचेगी और वहां प्रदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-jmms-blow-supriyo-said-gst-means-tax-on-breath-to-live/">रांची:

JMM का करारा वार, सुप्रियो ने कहा- जीएसटी मतलब, ‘जीने के लिए सांसों पर टैक्स’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही