Search

 
 
 

पीएम मोदी का भाषण कांग्रेस को रास नहीं आया, कहा,पहले अपनी विश्वसनीयता साबित करें, 56 इंच की छाती कहां गयी

संसद में मॉनसून सत्र से पूर्व  दिया गया पीएम मोदी का भाषण कांग्रेस को रास नहीं आया है. राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का काम दूसरों पर तंज कसना और उल्टी-सीधी बातें कहना है.
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

New Delhi : संसद में मॉनसून सत्र से पूर्व  दिया गया पीएम मोदी का भाषण कांग्रेस को रास नहीं आया है. राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का काम दूसरों पर तंज कसना और उल्टी-सीधी बातें कहना है.

 

 

खड़गे ने कहा,पहले वे (पीएम) जनता के सामने अपनी विश्वसनीयता साबित करें. आपकी वो 56 इंच की छाती' कहां गयी? आज आप दूसरों की आलोचना करते हैं, लेकिन मैं पूछता हूं,  आपने असल में देश के लिए क्या किया है?  

 

मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए कहा, आपने अपने समर्थकों से ट्रस्ट बनाने को कहा,  ताकि वे चोरी कर सकें, और अब वे चोरी कर रहे हैं. कानून आपने बनाये और आपके ही लोग उसमें शामिल हैं. हर प्रधानमंत्री को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए.

 

उन्हें समस्याओं को सुलझाने पर बात करनी चाहिए, न कि ऐसी बातें करनी चाहिए जिनका बाद में मज़ाक उड़े, सलाह दी कि पीएम मोदी को भविष्य में ऐसी टिप्पणियां करने से बचना चाहिए. खड़गे ने कहा, खुशहाली तभी आएगी जब वे(पीएम) चले जायेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 


  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही