Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का होगा कायाकल्प : सोनिया गांधी

New Delhi : भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मौजूद न रहने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खेद जताया. उन्होंने इमोशनल लेटर लिखा- मेडिकल चेकअप होने के कारण मैं ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाई, इसके लिए मुझे खेद है. उन्होंने लिखा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है. मुझे विश्वास है कि हमारे संगठन का कायाकल्प होगा. यह भारतीय राजनीति में एक परिवर्तनकारी क्षण भी है. उन्होंने कहा- मैं हर दिन भारत जोड़ो यात्रा में विचार और भावना से भाग लूंगी. मैं निश्चित रूप से इसे लाइव देखूंगी.

खास संदेश में कहा- यह कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है और यह पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है. मुझे विश्वास है कि हमारे संगठन का कायाकल्प होगा. यह भारतीय राजनीति में एक परिवर्तनकारी क्षण भी है. उन्होंने कहा, ‘मैं विशेष रूप से अपने 120 सहयोगियों को बधाई देना चाहती हूं जो लगभग 3600 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पूरी करेंगे. विभिन्न राज्यों में यात्रा में सैकड़ों और हजारों अन्य लोग शामिल होंगे और मैं उन्हें भी शुभकामनाएं देती हूं. गौरतलब है कि सोनिया गांधी चिकित्सीय जांच के लिए विदेश में हैं. हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ है.
इसे भी पढ़ें– बीजेपी">https://lagatar.in/no-third-front-against-bjp-now-main-front-will-be-formed-nitish-kumar/">बीजेपी

के खिलाफ थर्ड फ्रंट नहीं, अब मेन फ्रंट बनेगा : नीतीश कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही